img-fluid

प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू

September 26, 2020

मछुआरों का मुद्दा होगा अहम
नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में मछुआरों का मुद्दा एक महत्वपूर्ण बिंदु होगा।

महिंदा राजपक्षे ने उत्तरी मछुआरों को आश्वासन दिया है कि वो भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध शिकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस मुद्दे पर वो भारत से बातचीत करेंगे। राजपक्षे के मीडिया कार्यालय ने कहा था कि श्रीलंकाई मछुआरों को इसके कारण $40 मिलियन की सालाना हानि का सामना करना पड़ता है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी द्विपक्षीय अंतर-राजनीतिक, आर्थिक, वित्त, विकास, पर्यटन सहित कई अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। हाल ही में श्रीलंका में हुए आम चुनावों में राजपक्षे बंधुओं की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। संसदीय चुनावों में श्रीलंका पोदुजना पार्टी (SLPP) को लगभग दो तिहाई बहुमत मिला, जिसके बाद महिंदा राजपक्षे एक बार फिर प्रधानमंत्री बने। महिंदा के भाई गोतबया राजपक्षे पहले ही श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं।

इसी महीने भारत ने एक बार फिर एक अच्छे पड़ोसी होने का उदाहरण पेश किया था। दरअसल, कच्चे तेल से लदे एक जहाज में आग लगने के बाद श्रीलंका की नेवी ने इंडियन कोस्ट गार्ड से मदद मांगी थी, जिसके बाद भारत ने तुरंत बचाव दल को रवाना किया था।

Share:

  • फसल बीमा के लिए बनाएंगे सरकारी कंपनी

    Sat Sep 26 , 2020
    शिवराज ने 77 लाख किसानों के खाते में डाली सम्मान निधि भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि फसल बीमा कंपनियों की शिकायतें आती रहती हैं। अब ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि फसल बीमा के लिए प्रायवेट कंपनियों के भरोसे न रहें। फसल बीमा की सरकारी कंपनी बनाई जाएगी। उन्होंने किसान बिल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved