भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

फसल बीमा के लिए बनाएंगे सरकारी कंपनी

  • शिवराज ने 77 लाख किसानों के खाते में डाली सम्मान निधि

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि फसल बीमा कंपनियों की शिकायतें आती रहती हैं। अब ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि फसल बीमा के लिए प्रायवेट कंपनियों के भरोसे न रहें। फसल बीमा की सरकारी कंपनी बनाई जाएगी। उन्होंने किसान बिल के बारे में किसानों से पूछा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग कृषि बिल पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज राजधानी में किसान कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को राशि आवंटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भोपाल जिले के परवलिया सड़क गांव के किसान राधेश्याम महर और भवसिंह राजूपत से चर्चा की। साथ ही शहडोल के अरुण पाल औद देवास के वृजेन्द्र सिंह दांगी से चर्चा की और किसान बिल के बारे में पूछा। सीएम ने कहा कि किसान बिल आने के बाद अब फसल के दाम व्यापारी तय नहीं करेंगे, बल्कि किसान खुद तय करेगा। किसान को घर बैठे ही मंडियों से ज्यादा भाव मिलेगा। शिवराज ने कहा कि मंडियां बंद नहीं होंगी, लेकिन किसान कहीं भी अपनी फसल को बेच सकता है। यदि किसान को खेत पर ही अच्छे दाम मिल जाएं तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। किसान बिल आने के बाद किसान फसल बोने से पहले ही अपनी मर्जी से उपज का सौदा कर सकेंगे।

Share:

Next Post

दो पूर्व मुख्य सचिवों का पुनर्वास खत्म, अब तीसरे का नंबर!

Sat Sep 26 , 2020
परशुराम के बाद रेरा अध्यक्ष पद से डिसा को भी हटाया भोपाल। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद दो पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम एवं अंटोनी डिसा का पुनर्वास खत्म कर दिया है। राज्य सरकार ने डिसा को रेरा अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस सरकार में इन दोनों रिटायर्ड अफसरों की नजदीकियां […]