img-fluid

एपस्टीन फाइल्स को लेकर बिल गेट्स ने मांगी माफी, रशियन महिलाओं से अफेयर कबूला

February 25, 2026

नई दिल्ली: एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में नाम आने के बाद अब बिल गेट्स (Bill Gates) माफी मांग रहे हैं. उन्होंने गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. एपस्टीन से जुड़े नए डॉक्युमेंट्स आने के बाद उन्होंने माफी नामा जारी किया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के साथ फाउंडेशन के एक प्रवक्ता की ओर से शेयर किए गए बयान के मुताबिक, गेट्स ने हाल ही एक टाउन हॉल मीटिंग के दौरान उन्होंने एपस्टीन के साथ अपने संबंधों के बारे में उठ रहे सवालों का जवाब दिया. टाउन हॉल में, गेट्स ने कबूल किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर्स थे, जैसा कि एपस्टीन फाइल्स में जिक्र किया गया है. साथ ही उन्होंने साफ किया कि ये अफेयर्स एपस्टीन के पीड़ितों से जुड़े नहीं थे.

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से गेट्स और एपस्टीन के बीच कई मुलाकातों की तस्वीरें जारी किए जाने के बाद से गेट्स की आलोचना की जा रही थी. डॉक्युमेंट्स में माइक्रोसॉफ्ट के कॉ-फाउंडर की महिलाओं के साथ पोज देते हुए तस्वीरें जारी की गई थीं. इन महिलाओं के चेहरे धुंधले कर दिए गए थे.


  • इंटरनल मीटिंग के दौरान गेट्स ने कर्मचारियों से कहा कि एपस्टीन के साथ समय बिताना और उसके साथ मीटिंग में फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल करना ‘एक बहुत बड़ी गलती’ थी. उन्होंने कहा कि ‘मैं उन अन्य लोगों से माफी मांगता हूं जो मेरी गलती की वजह से इसमें घसीटे गए.’ साथ ही गेट्स ने कर्मचारियों से कहा, ‘मैंने कुछ भी अवैध नहीं किया. मैंने कुछ भी अवैध होते नहीं देखा. मैंने एप्सटीन के पीड़ितों या उनके आसपास की महिलाओं के साथ कभी समय नहीं बिताया’

    Share:

  • Bill Gates apologizes for Epstein Files, admits to affairs with Russian women

    Wed Feb 25 , 2026
    New Delhi: Bill Gates is now apologizing after his name appeared in the Epstein Files. He has publicly apologized to Gates Foundation employees. He issued the apology following the release of new documents related to Epstein. According to a statement shared by a foundation spokesperson with Reuters, Gates recently addressed questions about his relationship with […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved