img-fluid

Billonaire List: जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलिसन 5वें नंबर पर खिसके

December 15, 2025

वाशिंगटन। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट (World’s Top 10 Billionaires List) में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लैरी एलिसन (Larry Ellison) की अरबपति नंबर 2 की कुर्सी छिनने के बाद उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है। अब एलिसन अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर लैरी पेज डटे हुए हैं। टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर काबिज हैं। भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। अडानी अब भी वह 20वें स्थान पर हैं।


इस साल के सबसे बड़े गेनर्स अब लैरी पेज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी दौलत में इस साल अबतक 97.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर सर्गेई ब्रिन हैं, जिनकी दौलत इस साल 89 अरब डॉलर बढ़ी है। लैरी एलिसन की कमाई अब केवल 50 अरब डॉलर रह गई है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। उनकी कुल संपत्ति 470 अरब डॉलर है और इसमें शुक्रवार को 8.67 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। लैरी एलिसन को गुरुवार को 14.9 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा। अब 243 अरब डॉलर के साथ एलिसन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज को शुक्रवार को 2.36 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और इनकी कुल संपत्ति 266 अरब डॉलर रह गई है। वहीं अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति 3.46 अरब डॉलर गिरकर 249 अरब डॉलर रह गई। इसके बावजूद उन्हें 2 पायदान का फायदा हुआ है। बेजोस अब 5वें से तीसे स्थान पर हैं।

सर्गेई ब्रिन की दौलत में 2.17 अरब डॉलर की गिरावट हुई और अब उनके पास 266 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। ये ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में चौथे स्थान पर आ गए हैं। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 2.88 डॉलर की गिरावट हुई। अब इनका नेटवर्थ 228 अरब डॉलर हो गया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जुकरबर्ग छठे स्थान पर हैं।

सातवें स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इनकी संपत्ति में मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और उनके पास 202 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। स्टीव बाल्मर ने 1.61 अरब डॉलर गंवाए। इनका नेटवर्थ अब 167 अरब डॉलर हो गया है। ये 8वें पोजीशन पर हैं। एनवीडिया के मालिक जेनसेंग हुआंग को 5.07 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अब इनके पास 152 अरब डॉलर की संपत्ति है और ये दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें पायदान पर आ गए हैं।

डेल टॉप-10 से बाहर
वॉरेन बफे ने माइकल डेल को टॉप-10 से बाहर कर दिया है। बफे की दौलत में 1.14 अरब डॉलर का इजाफा होने से वह टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। अब 150 अरब डॉलर के साथ 10वें स्थान पर हैं। जबकि, माइकल डेल को शुक्रवार को 9.95 अरब डॉलर का झटका लगा और उनकी संपत्ति 143 अरब डॉलर रह गई है। अब वह 11वें स्थान पर हैं।

Share:

  • UP: जानलेवा बना कोहरा! ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार, 3 की मौत... एक गंभीर

    Mon Dec 15 , 2025
    कौशांबी. उत्तर प्रदेश (UP) के कौशाम्बी (Kaushambi) जिले में घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा (Terrible road accident) हो गया. जहां तेज रफ्तार बाइक (Motorcyclists) ट्रैक्टर से टकरा (tractor) गई. इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्रयागराज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved