बेंगलुरु । शहर की प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
किरण मजूमदार शॉ ने बताया है कि उनको कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। किरण के इस ट्वीट के जवाब में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा है, ‘यह जानकर दुःख हुआ। हम आपको जल्द स्वस्थ देखना चाहते हैं। जल्द स्वस्थ्य होकर लौटिए दोस्त।’
उधर, महिंद्रा ने ट्वीट कर किरण की हौंसलाअफ़जाई की है। उन्होंने लिखा है कि वह किरण के प्रति चिंतित नहीं हैं। उनकी ऊर्जा और सकारात्मकता इस वायरस से अधिक संक्रामक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved