
अलप्पुझा। केरल के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सख्त हो गया है और प्रशासन ने सख्त नियंत्रण उपाय शुरू कर दिए हैं। अलप्पुझा जिले की मुहम्मा ग्राम पंचायत के वार्ड-7 में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 5,961 पक्षियों को मारने का फैसला किया गया है।
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें पक्षियों को मारने का फैसला किया गया। पशुपालन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का अभियान चलाने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) तैनात कर दिए हैं। कुलिंग अभियान 21 मार्च की सुबह से शुरू किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved