मनोरंजन

Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जय सियाराम गाती पोती आराध्या का वीडियो शेयर किया


मुंबई। बच्चन परिवार के लिए साल 2011 की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं, जब उन्होंने परिवार में एक नई सदस्य का स्वागत किया था। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आज ही के दिन 16 नवंबर को आराध्या बच्चन के माता-पिता बने थे। खैर, समय कितनी तेजी से गुजर जाता है किसी को पता नहीं चलता, 16 नवंबर, 2020 को आराध्या 9 साल की हो चुकी हैं।

आमतौर पर, ऐसे मौके पर बच्चन परिवार होस्टेड पार्टियां रखना पसंद करता है, लेकिन इस बार COVID-19 महामारी के कारण ऐसा नहीं होगा। हालांकि, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर इस दिन को खास बनाना नहीं भूले और उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर किए हैं।

9 साल, 9 तस्वीरें

बिग बी ने आराध्या बच्चन की तस्वीरों की मदद से फैंस के साथ समय रेखा शेयर की है, जो बचपन के 9 साल को दर्शाती है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची समय बीतने के साथ अपनी क्यूटनेस बरकरार रखते हुए कैसे बड़ी हो रही है!
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी जोड़ा है जिसमें लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो आराध्या। मेरा सारा प्यार।’ ट्विटर पर बिग बी ने फैन की ओर से पोस्ट किया गया जय सिया-राम गाती आराध्या का एक वीडियो भी शेयर किया।

Share:

Next Post

Birthday special: क्रिकेटर बनना चाहते थे, बन गए हीरो आदित्य रॉय कपूर

Mon Nov 16 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय का आज 35वां जन्मदिन है। 35 साल के होने जा रहे इस अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। साल 2013 में आई आशिकी-2 ने उन्हें असली पहचान दिलाई। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें। 16 नवंबर 1985 को […]