img-fluid

Birthday Special: पद्मिनी कोल्हापुरे को ऑडियंस ने दिया था बोल्ड एक्ट्रेस का टैग

November 01, 2020


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी रविवार को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पद्मिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र में कर दी थी। उन्होंने महज 5 साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस किया था और 20 साल की होने से पहले तक वह कई ऐसे बोल्ड सीन कर चुकी थीं जिन्होंने उन्हें विवादों में ला दिया था।

पद्मिनी ने अपनी शुरुआत की साल 1974 में आई फिल्म एक खिलाड़ी बावन पत्ते से। इस फिल्म में वह बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं। इसके बाद साल 1978 तक उन्होंने बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में काम किया। साल 1980 उनकी फिल्म गहराई रिलीज हुई थी जिसमें पद्मिनी ने न्यूड सीन दिया था जिसे लेकर वह काफी ज्यादा चर्चा में रहीं। उस दौर में किसी फिल्म में न्यूड सीन करना बहुत बड़ी बात होती थी।

फिल्म में अमरीश पुरी को तांत्रिक के किरदार में दिखाया गया था जो एक रूह को लड़की के शरीर से निकालने के लिए उसकी निर्वस्त्र पूजा करते हैं। इसके बाद दूसरा विवाद खड़ा हुआ फिल्म इंसाफ का तराजू से। फिल्म में पद्मिनी के साथ जीनत अमान और राज बब्बर ने काम किया था। फिल्म में पद्मिनी को नाबालिग लड़की का रोल मिला था और उन्हें एक रेप सीन दिया था।

पद्मिनी को रेप सीन देना था, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। हालांकि ये दो सीन उन्हीं पर भारी पड़ गए। हुआ ये कि इस तरह के सीन्स करने के चलते पद्मिनी काफी ज्यादा विवादों में आ गईं और उन्हें एडल्ट एक्ट्रेस का टैग दे दिया गया।

Share:

  • कोरोना: दिल्ली में आंकड़ा 4 लाख के करीब, लगातार चौथे दिन मिले 5000 मरीज

    Sun Nov 1 , 2020
    नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 37 हजार के पार पहुंच गया है। एक तरफ जहां देश में एक्टिव मामलों में कमी आई है तो वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 1,21,641 कोरोना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved