मुंबई में 3 मार्च 1987 को जन्मीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्हें अभिनेता पिता शक्ति कपूर की वजह से नहीं खुद के दमदार अभिनय की वजह से इंडस्ट्री में जाना जाता है। हाल में रिलीज बागी-3 में उन्होंने शानदार अभिनय किया है। वह बुधवार को 34 साल की हो जाएंगी।
कुछ समय बाद वह फिल्म ‘लव का द एंड’ और ‘आशिकी 2’ में नजर आईं। ‘आशिकी 2’ ने श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के कदमों को इंडस्ट्री में मजबूत किया। इसके बाद श्रद्धा ने कई अच्छी फिल्में दीं। उनमें ‘एक विलन’, ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘अ फ्लाइंग जेट’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘स्त्री’ प्रमुख हैं। शक्ति-शिवांगी खुशनसीब हैं कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved