मनोरंजन

Birthday : सुहाना खान ने पिता शाहरुख खान को अलग अंदाज में किया बर्थडे विश


बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान Shahrukh Khanआज यानि सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानी-मानी हस्तियों से लेकर दुनियाभर के चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी बेटी सुहाना खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बताया है। सोशल मीडिया पर सुहाना द्वारा शेयर की गई फोटो वायरल हो रही है।
हम आपको बताते हैं कि, बॉलीवुड के बदशाह की बेटी सुहाना खान, 2 नवंबर को दो बड़े ही खास लोगों का जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। पिता शाहरुख खान का और दूसरा बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर का। शनाया कपूर, एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं। दोनों को ही सुहाना खान बहुत प्यार करती हैं, शुक्रिया अदा करती हैं कि दोनों उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों के एज गैप को लेकर सुहाना खान ने लेटेस्ट पोस्ट में थोड़ी मस्ती-मजाक की है। सुहाना ने दिल से दोनों को बर्थडे विश किया है।

सुहाना खान ने पिछले साल की फोटो शेयर की है। इसमें वह दोनों के साथ फ्रेम शेयर करती नजर आ रही हैं। एक ओर शाहरुख खान Shahrukh Khan बैठे हैं और दूसरी ओर बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर। शाहरुख खान 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, शनाया कपूर 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सुहाना खान लिखती हैं, “हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्टफ्रेंड्स को, हा हा।” इसके बाद सुहाना दोनों के एज पर गौर करते हुए लिखती हैं, “55 और 21 हा हा।” सुहाना खान यकीनन दो जेनरेशन के लोगों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
जानकारी के अनुसार इस साल शाहरुख खान Shahrukh Khan पूरे परिवार के साथ दुबई में हैं। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का हिस्सा है।
अगर फिल्‍मों की बात करें तो, शाहरुख खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख नजर आ सकते हैं, हालांकि, अभी तक एक्टर ने इसपर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

Share:

Next Post

Birthday शाहरुख खान का, फैंस साढ़े पांच हजार कोविड किट करेंगे डोनेट

Mon Nov 2 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख 2 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। जहां शाहरुख के लिए यह दिन खास है वहीं उनके फैंस के लिए भी यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। अपने सुपरस्टार के जन्मदिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उनके फैंस ने अपने-अपने तरीके से […]