मनोरंजन

दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई, पिता ने की जूतों से पिटाई, देखें Video

नई दिल्ली: Funny Video: शादी के बाद दुल्हन बनी लड़की को विदा (Bride Vidai) करना सभी के लिए सबसे मुश्किल और भावुक लम्हा होता है। आमतौर पर लड़की के परिवार के सबसे करीबी लोगों में उसके पिता, मां और भाई-बहन शामिल होते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। ट्विटर (Twitter) पर दुल्हन की विदाई का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



सोशल मीडिया साइट ट्विटर (Twitter) पर एक दुल्हन की विदाई (Bride Vidai) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। यह दुल्हन बेहद भावुक है और ससुराल जाने को तैयार नहीं होती है। बाद में इसका पिता इसे जूतों से मार-मारकर विदा करता है। कोरोना काल (Corona Cases In India) में इस फनी वीडियो (Funny Video) को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आ जाएगी।

दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई
इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि गांव की सीमा पर पिता, चाचा और भाई मिलकर एक लड़की की विदाई कर रहे हैं। लड़की के साथ उसका पति भी वहीं मौजूद है। गांव के बाहर खेत की पगडंडी पर सभी लड़की की विदाई में मशगूल हैं। लड़की पिता की बांहों में लिपटकर रो रही है, तभी लड़की का पिता अपने दामाद को जाने की इजाजत देता है। लेकिन इमोशनल दुल्हन कुछ कदम जाकर लौट आती है। बाप-बेटी गले मिलते हैं और लड़की को फिर विदा किया जाता है। ऐसा कई बार होता है।

फिर हुई लड़की की पिटाई
बार-बार लड़की के वापस आने पर पिता को गुस्सा आ जाता है। इस बार वे अपने जूते उतारकर लड़की को मारना शुरू कर देते हैं। फिर लड़की को समझ में आ जाता है कि अब वापसी का कोई ऑप्शन नहीं है। इसके बाद ही वह अपने पति के साथ ससुराल के रास्ते पर आगे बढ़ती है ।

Share:

Next Post

SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट! ऐसा QR Code किया स्कैन तो Account हो जाएगा खाली

Wed Apr 28 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहें क्योंकि बाहर निकलने से बड़ा खतरा इस वक्त कुछ भी नहीं। कोरोना काल में ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ा डिजिटल होती […]