
बंगलूरू। कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें सीटी रवि, एन रविकुमार और एमजी मुले का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के ऊपरी सदन विधानपरिषद में 17 सीटों पर चुनाव होना है। विधानपरिषद में बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस को 13 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। जो विधेयक अभी भाजपा और जेडीएस के विरोध के कारण अटक जाते हैं, उन्हें पास कराना फिर कांग्रेस सरकार के लिए आसान हो जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved