
भोपाल। रातापानी में आयोजित भाजपा की योजना बैठक में वर्तमान राजनैतिक और सामाजिक परिस्थितियों तथा भविष्य की चुनौतियों पर चिंतन हुआ। साथ ही जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भागीदारी पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ।
योजना बैठक के दौरान पार्टी के नेतृत्व और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने वर्तमान चुनौतियों पर विचार विमर्श किया और इन चुनौतियों से निपटते हुए समाज कल्याण के कार्यो को विधिवत संपादित करने के लिए योजना पर विचार किया। केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण मध्यप्रदेश में जो सामाजिक बदलाव आए है, उन पर चर्चा करते हुए योजनाओं का और अधिक लाभ सत्ता और संगठन मिलकर कैसे पहुंचाएं, इस पर भी गहन विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर पूरे सेवा पखवाडे के दौरान चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में लिए गए अभियानों पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्य रूप से जनकल्याण की दिशा में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं की साझेदारी के साथ जन जन तक पहुंचाने की योजना ही इस बैठक का मूल उद्देश्य रहा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved