
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में नगर के सभी बूथों पर मनाई गई। नगर के प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना गया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल ने अपने-अपने बूथों पर अटल जी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved