img-fluid

राज ठाकरे के रसमलाई तंज पर भाजपा का पलटवार, निकाय चुनाव में मिली हार पर उड़ाया मजाक

January 17, 2026

नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा (BJP) और उसके साथी दलों को को निर्णायक जीत हासिल हुई है। बीएमसी चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज ठाकरे (Raj Thackeray) द्वारा अन्नामलाई (Annamalai) पर कसे गए तंज का जवाब दिया है। कर्नाटक के बेंगलुरू सेंट्रल से भाजपा सांसद पी.सी मोहन (BJP MP P.C. Mohan) ने बीएससी के निर्णायक नतीजों के बाद एक्स पर पोस्ट करके लिखा, “कुछ रसमलाई ऑर्डर की हैं।”

बीएमसी में जीत से उत्साहित भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी राज ठाकरे पर तंज कसते हुए इस जीत को रसमलाई जैसा मीठा बताया। महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन सरकार मुंबई के पुनर्विकास के लिए मजबूती से काम करेगी और सभी मुंबईकरों के लिए जीवन की सुगमता में सुधार लाएगी।”

गौरतलब है कि भाजपा नेताओं की तरफ से यह प्रतिक्रियाएं राज ठाकरे के उस तंज पर आई हैं, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को रसमलाई कहकर संबोधित करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। दरअसल, एक रैली के दौरान अन्नामलाई ने मुंबई को केवल महाराष्ट्र का नहीं बल्कि विश्व का शहर बताया था। इसको लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। राज ठाकरे ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अन्नामलाई के ऊपर निजी हमले करने शुरू कर दिए थे।


  • जहां अन्नामलाई ने किया प्रचार, वहां जीती भाजपा
    तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बीएमसी चुनाव में प्रचार करने के लिए आए थे। जिस सीट पर उन्होंने मुंबई को केवल एक महाराष्ट्र का शहर न कहकर अंतर्राष्ट्रीय शहर बताया था, उस सीट के नतीजे सामने आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के तेजिंदर सिंह तिवाना और योगेश वर्मा क्रमशः वार्ड नंबर 47 और 35 पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तिवाना ने जीत के बाद रसमलाई के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंन लिखा, “मुंबई में काम की जीत हुई है, शोर की नहीं, धन्यवाद मुंबई।

    Share:

  • ईरानी नेवी ने 18 भारतीय नाविकों को बंधक बनाकर 'नर्क' में डाला, छुड़ाने के लिए भारत सरकार क्या कर रही है?

    Sat Jan 17 , 2026
    नई दिल्‍ली। 8 दिसंबर 2025 की दोपहर भारतीय नाविकों (Iranian Navy) के परिजनों के लिए एक भयावह कहानी की शुरुआत हुई। उस दिन कैप्टन विनोद परमार (Captain Vinod Parmar) को अपने भाई- टैंकर वेलियंट रोर के कमांडिंग कैप्टन विजय कुमार- का घबराया हुआ फोन आया। आवाज कांप रही थी। उन्होंने बताया कि उनके जहाज का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved