img-fluid

मौलाना महमूद मदनी के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- लोकतंत्र में जिहाद की कोई जगह नहीं

November 30, 2025

नई दिल्‍ली । जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुचा मौलाना महमूद मदनी (Maulana Mahmood Madani) के बयान पर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने मौलाना महमूद मदनी के बयान को बांटने और गुमराह करने वाला करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ये व्हाइ कॉलर टेरर टाइकून हैं जिनकी साजिशों से सावधान रहना होगा। ऐसे लोग ना तो मुल्क और ना ही मानवता के हितैषी हैं। ऐसे लोग किसी किसी मजहब के भी हितैषी नहीं हैं। लोकतंत्र में जिहाद की कोई जगह नहीं है।

जिहादी मानसिकता कुचल देगा भारत
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जुल्म कौन कर रहा है, मदनी यह तो देखें। बम विस्फोट कौन कर रहा है? जिहाद कौन कर रहा है? जिहादी मानसिकता को कुचल देगा अब वह भारत है। ऐसी मानसिकता अब भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। मदनी अदालतों पर सवाल उठा रहे हैं, वे वंदे मातरम पर सवाल उठा रहे हैं। यह कौन सी मानसिकता है? यह तो टुकड़े-टुकड़े वाली गैंग की मानसिकता है। इन सब चीजों को यह देख अब बर्दाश्त नहीं करेगा।


देश को बांटने की कोशिश
भाजपा नेता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना महमूद मदनी के बयानों की आलोचना करते हुए इसे बांटने और गुमराह करने वाला करार दिया। संबित पात्रा ने कहा कि मदनी का बयान न सिर्फ भड़काऊ है वरन देश को बांटने की कोशिश भी है। हमने देखा है कि कैसे जिहाद के नाम पर कुछ लोगों ने न सिर्फ भारत में वरन भारत के बाहर भी आतंकवाद फैलाया है।

टकराव पैदा करने की कोशिश
वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- ये जो वाइट कॉलर टेरर टाइकून हैं, इनके साजिशी संक्रमण से हमें सावधान रहना होगा। ऐसे लोग न मानवता और ना ही मुल्क और ना तो किसी मजहब के हितैषी हैं। ऐसा बयान देश के प्रति विकृत मानसिकता को प्रदर्शित करता है। यह सांप्रदायिक साजिशी सोच है। यह शुद्ध रूप से समाज में बिखराव और टकराव पैदा करने की कोशिश है। इस तरह की हिंसक अराजक सोच कभी सफल नहीं होगी।

लोकतंत्र में जिहाद की जगह नहीं
भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि मदनी देश में अराजकता फैलाने की बातें कर रहे हैं। वे जानबूझकर मुस्लिम समाज में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकतंत्र में जिहाद का कोई स्थान नहीं है। इस साजिश में कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। वे ऐसा किसके इशारे पर कह रहे हैं यह तो बाद में सामने आएगा लेकिन इतना तो तय है कि ये सब एक बड़े एजेंडा का हिस्सा है।

चुनौती दे रहे मदनी
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि अन्याय करने वाले कौन थे? ये मुगल और अंग्रेज थे। महमूद मदनी ऐसे बयान देकर भारतीय संस्कृति के सचेतक लोगों को चुनौती दे रहे हैं। वे इस तरह का जितना बयान देंगे उतना ही भारत के लोग जागेंगे और सही दिशा में बढ़ेंगे। उनका यह बयान गलत है।

Share:

  • धर्मेंद्र के निधन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्‍ट किया भावुक संदेश

    Sun Nov 30 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड आइकॉन धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। कई स्टार्स ने उनकी मौत पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। सनी देओल और बॉबी देओल (Sunny Deol and Bobby Deol) ने अपने दिवंगत पिता की याद में एक प्रार्थना सभा रखी थी। शनिवार को शत्रुघ्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved