img-fluid

एमसीडी मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा

December 27, 2022


नई दिल्ली । दिल्ली में (In Delhi) एमसीडी मेयर चुनाव के लिए (For MCD Mayor Election) भाजपा (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर प्रत्याशी (Mayor Candidate) शैली ओबेरॉय के सामने (In front of Shelly Oberoi) रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को मैदान में उतारा है (Fielded) । रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद पद का चुनाव जीत चुकी हैं। इसबार उन्होंने शालीमार बाग पार्षद चुनाव में आप की इशुप्रीत गुजराल और कांग्रेस की मोना शौकीन को हराया।


भाजपा ने दिल्ली मेयर चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन उनके नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता इससे पहले भी नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने दि्ल्ली के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुकी हैं।

भाजपा ने डिप्टी मेयर चुनाव के लिए कमल बागड़ी के नाम का ऐलान किया है। वह राम नगर वार्ड से पार्षद हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल से होगा। आले मोहम्मद इकबाल तीसरी बार चांदनी महल वार्ड से पार्षद चुने गए हैं।

Share:

  • भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कर्नाटक में पुलिस ने दर्ज की शिकायत

    Tue Dec 27 , 2022
    बेंगलुरु । भोपाल से भाजपा सांसद (BJP MP from Bhopal) साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Sadhvi Pragya Thakur) के खिलाफ कर्नाटक में (In Karnataka) पुलिस (Police) ने शिकायत दर्ज की (Registered Complaint) । उन पर कर्नाटक दौरे के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित ‘ईशनिंदा’ और ‘अपमानजनक’ भाषण देने का आरोप है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved