img-fluid

भाजपा भूली, कांग्रेसियों ने मनाया आदिवासी दिवस

August 10, 2023

लालबाग से आए आदिवासियों ने गांधी भवन के सामने किया नृत्य

इंदौर। आदिवासियों को अधिकार दिलाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा (Congress and BJP) के बीच चल रही लड़ाई चल रही है। कल भाजपा आदिवासी दिवस को भूल गई तो कांग्रेस ने इसे भूना लिया और गांघीभवन पर आदिवासियों को बुलाकर उनका सम्मान कर दिया। [relpsot]

लालबाग (Lal Bagh) से भी कल बड़ी संख्या में आदिवासियों ने एक रैली निकाली और अपने हक के लिए सरकार से मांग की। इसमें आदिवासियों के विभिन्न संगठन शामिल हुए। इसके पहले गांधी भवन पर हुए कार्यक्रम में आदिवासियों के समूह पहुंचे, जिनका सम्मान शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा (City President Surjit Singh Chadha) और कांग्रेसियों ने किया। एक आदिवासी वृद्ध टंट्या मामा की वेशभूषा में शामिल हुआ। इसके बाद आदिवासियों ने गांधी भवन पर ही नृत्य किया, जिस पर शहर अध्यक्ष भी थिरक उठे। पेसा एक्ट से आदिवासियों को उनका हक दिलाने वाली भाजपा ने इस बार कोई आयोजन नहीं किया। भाजपाई मतदाता सूची के काम में ही लगे रहे

Share:

  • बाइक सवारों ने पुलिसकर्मी को लूटा, मोबाइल और नकदी ले उड़े

    Thu Aug 10 , 2023
    इंदौर। बाइक सवार बदमाशों (bike riding punks) का आतंक दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। शहर में सुनसान इलाकों में महिलाओं और अन्य राहगीरों के साथ लूट की वारदातें आए दिन हो रही हैं। कल एरोड्रम क्षेत्र में बदमाश पुलिसकर्मी को लूटकर भाग गए। एरोड्रम पुलिस (Aerodrum Police) से मिली जानकारी के अनुसार मामला 60 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved