img-fluid

भाजपा को देश की नहीं लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं की चिंता – सपा प्रमुख अखिलेश यादव

November 28, 2026


नई दिल्ली । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा को देश की नहीं (BJP is not concerned about Country) लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं की चिंता है (But about boundaries of Lok Sabha Constituencies) ।


  • समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक में बदलावों को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी का पूरा ध्यान देश की सुरक्षा के बजाय केवल चुनावों पर है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भाजपा के लिए चुनाव ही सब कुछ है, देश नहीं । इसीलिए उन्हें देश की सीमाओं की नहीं, बल्कि लोकसभा क्षेत्रों की सीमाओं की चिंता है।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को संविधान संशोधन विधेयक में उन बदलावों को मंजूरी दे दी, जो प्रस्तावित परिसीमन (डिलिमिटेशन) और महिला आरक्षण कानून से जुड़े हैं। इससे लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे यह मौजूदा 543 सीटों से बढ़कर लगभग 850 सीटें हो जाएंगी। साथ ही, कई टीवी रिपोर्टों के अनुसार निचले सदन की यह बढ़ी हुई संख्या अगले 25 वर्षों तक यानी 2051 तक स्थिर (फ्रीज) रहेगी।

    परिसीमन विधेयक का पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि सभी राज्यों का आनुपातिक हिस्सा बरकरार रखा जाएगा। ऐसा विपक्ष शासित राज्यों और विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों को संतुष्ट करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने बार-बार यह चिंता जताई है कि लोकसभा सीटें बढ़ने से उनके साथ ‘अन्याय’ हो सकता है। इस बीच, एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित ‘परिसीमन विधेयक 2026’ में एक ऐसा प्रावधान है जो चुनाव आयोग को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने की अनुमति देता है, बशर्ते वह इलाका पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर आ जाए।

    प्रस्तावित विधेयक की एक धारा के अनुसार, जब भी पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर का क्षेत्र उस कब्जे से मुक्त हो जाएगा, तो चुनाव आयोग वहां की विधानसभा के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कर सकेगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 90 निर्वाचित सीटें हैं जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए आरक्षित 24 सीटें खाली ही रहेंगी। इस प्रस्तावित प्रावधान में यह व्यवस्था की गई है कि यदि भविष्य में ये इलाके पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त हो जाते हैं, तो वहां परिसीमन किया जा सकेगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved