img-fluid

भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष के छोटे भाई ने जमीन के नाम पर 15 लाख हड़पे

March 25, 2026

  • 2 एकड़ जमीन देने का दिखाया था सपना

जबलपुर। शहर में जमीन सौदे के नाम पर 15 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। अनंतनार, तिलहरी निवासी वीरेन्द्र सिंह बैस ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय पटेल के छोटे भाई सुनील कुमार पटेल और उनकी पत्नी ज्योति पटेल ने जमीन बेचने के नाम पर उनसे बड़ी रकम लेकर धोखाधड़ी की। शिकायत के अनुसार, 10 अप्रैल 2024 को दिलीप दलाल के माध्यम से गाडरवाड़ा स्थित 2 एकड़ कृषि भूमि का सौदा बताया गया। जमीन पसंद आने पर आरोपियों ने जल्द बिक्री का हवाला देकर बयाना राशि मांगी, जिस पर पीडि़त ने 500 रुपये नगद दिए। पीडि़त का आरोप है कि 11 अप्रैल को जब वे चेक लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने चुनाव का हवाला देकर चेक लेने से इनकार कर दिया और कैश में भुगतान करने को कहा। इसके बाद 14 अप्रैल 2024 को पीडि़त 15 लाख रुपये नगद लेकर आरोपी के घर पहुंचे, जहां कथित रूप से रकम गिनकर रख ली गई। इस दौरान सीसीटीवी और गवाह भी मौजूद होने की बात कही गई है।

जमीन पहले ही किसी और के नाम
पीडि़त के अनुसार, बाद में जब उन्होंने रजिस्ट्री की बात की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और फिर बताया कि जमीन पहले ही अन्य लोगोंकृरिचा नायडू और वर्षा नायडूकृको बेची जा चुकी है। जांच में यह भी सामने आया कि जमीन का नामांतरण भी हो चुका है।

पैसे मांगने पर दादागिरी का आरोप
जब पीडि़त ने अपने 15 लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोप है कि सुनील कुमार पटेल ने बदसलूकी की और रकम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़त ने उनके बड़े भाई संजय पटेल से संपर्क किया, जिन्होंने कथित रूप से जनवरी 2026 तक पैसा लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब संपर्क से बच रहे हैं। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए।

Share:

  • 20 हजार में थमाया निगम का नियुक्ति पत्र, जांच में निकला फर्जी

    Wed Mar 25 , 2026
    जबलपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवती कूटरचित नियुक्ति पत्र लेकर सीधे नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंच गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने युवती द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। जांच में यह स्पष्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved