img-fluid

भाजपा नेता वरुण गांधी ने सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

March 17, 2026


नई दिल्ली । भाजपा नेता वरुण गांधी ने सपरिवार (BJP leader Varun Gandhi and his Family) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की (Met Prime Minister Narendra Modi) । इस मुलाकात को उन्होंने बेहद खास बताते हुए कहा कि यह उनके लिए ‘सौभाग्य’ की बात है और इससे उनका यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि प्रधानमंत्री देश और जनता के सच्चे ‘संरक्षक’ हैं ।

  • मुलाकात के बाद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “मुझे अपने परिवार के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और नेतृत्व की भी सराहना की। वरुण गांधी ने कहा, “आपके आभामंडल में पिता समान स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।”

    वरुण गांधी देश के चर्चित नेहरू-गांधी परिवार से संबंध रखते हैं। वह मेनका गांधी और दिवंगत संजय गांधी के बेटे हैं। संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे थे। राजनीतिक सफर की बात करें तो वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं और पार्टी के भीतर लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

    उनकी मां मेनका गांधी ने संजय गांधी की 1980 में विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार के अन्य सदस्यों से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी का रुख किया था। बाद में वर्ष 2004 में उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन की और अपने बेटे वरुण गांधी के साथ पार्टी में अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाया।
    उस समय वरुण गांधी ने भी भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को देशहित में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं मानता हूं कि भाजपा को मजबूत करना और उसमें शामिल होना देश के हित में है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया। इसके बाद वरुण गांधी ने पार्टी में तेजी से अपनी पहचान बनाई और साल 2012 में उन्हें भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया।

    Share:

  • महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई मुद्दों पर चर्चा की

    Tue Mar 17 , 2026
    नई दिल्ली । महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से (With Prime Minister Narendra Modi) कई मुद्दों पर चर्चा की (Discussed several Issues) । दोनों नेताओं ने मंगलवार को नई दिल्ली में ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात और महाराष्ट्र के अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved