
भुवनेश्वर। भाजपा (BJP) ने मनमोहन सामल (Manmohan Samal) को ओडिशा प्रदेश इकाई (Odisha State Unit) का फिर से अध्यक्ष नियुक्त (Appointed Chairman) किया है। इससे पहले सोमवार को ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पर नामांकन करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे। भाजपा के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सामल की इस पद पर पुनर्नियुक्ति की घोषणा की।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved