img-fluid

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे को मिले 11 मंडल अध्यक्ष

November 18, 2022

17 मंडलों में नियुक्ति होना है शेष, अध्यक्ष ढूंढने में हो रही माथापच्ची
इंदौर।   आखिरकार भाजपा (BJP) की नगर कार्यकारिणी (City Executive) को प्रदेश संगठन (State Organization) से अभयदान मिल ही गया। मोर्चे को मंडल स्तर पर कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कहा गया है, लेकिन मंडलों के लिए अध्यक्ष नहीं मिल रहे हैं। फिलहाल नगर अध्यक्ष शेख असलम को 11 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति से ही संतोष करना पड़ा। अब 17 मंडल अध्यक्ष घोषित होना शेष हैं।


  • जब भाजपा  (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चे (Minority Front) की कार्यकारिणी घोषित हुई थी, तब इसमें कांग्रेसियों (Congressmen) को शामिल करने और एनआरसी तथा सीएए का विरोध करने वालों को पद देने का खूब विरोध हुआ था और भोपाल से अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नगर अध्यक्ष शेख असलम से सवाल-जवाब किए गए थे, लेकिन मामला ठंडा पड़ गया। अब जब प्रदेश संगठन के निर्देश के बाद मंडल स्तर पर नियुक्तियां होना है तो मोर्चे को पदाधिकारी बनाने के लिए नाम नहीं मिल रहे हैं। बताया जाता है कि दबाव आया तो 11 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए। इनमें सुभाष मंडल में आबिद खान, आम्बेडकर नगर मंडल में आदिल खां पटेल, रामायण मंडल में रशीद शेख, बालीनाथ मंडल में अजजी चौहान, छत्रसाल मंडल में हकीम पटेल, वीर सावरकर मंडल में फारूक मोहम्मद, शिवाजी मंडल में जाकिर खान, अब्दुल कलाम मंडल में शाकिर हुसैन, गोविंद मंडल में मुस्तफा जैनिधवाला, चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल में आबेदिन दिलावर पटेल तथा निपानिया में शफी मोहम्मद शामिल हैं। हालांकि ये भी 2 और 5 नंबर के ही मंडल अध्यक्ष हैं। अभी 17 मंडलों में नियुक्तियां होना शेष है। दरअसल मोर्चे को मंडल अध्यक्ष के लिए सक्रिय नेताओं के नाम नहीं मिल रहे हैं। एक तरह से भाजपा के बड़े नेता भी नियुक्तियों में रूचि नहीं ले रहे हैं।

    Share:

  • जर्मनी में मोबाइल फोन सेवाएं हुईं बाधित, नहीं लग रहे कॉल, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

    Fri Nov 18 , 2022
    बर्लिन। जर्मनी में गुरुवार को मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को कॉल नहीं लगने की समस्या झेलनी पड़ी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स में इसे नेटवर्क में आई तकनीकी खराबी का नतीजा बताया गया है। ऑनलाइन समाचार पत्रिका फोकस ऑनलाइन की रिपोर्ट के हवाले से एएनआई ने जानकारी दी है कि मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को गुरुवार दोपहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved