
कोलकाता। बंगाल में चुनाव संपन्न होने के बाद भी बीजेपी और टीएमसी में टकराव और तनाव नहीं थम रहा है।इ
स बीच जलपाईगुड़ी से बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय ( jayant kumar roy) पर हमला हुआ है। जयंत कुमार रॉय ने इस हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है।
जलपाईगुड़ी में हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय (jayant kumar roy) जब चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण बेघर हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रहे थे तभी जलपाईगुड़ी में उनपर हमला हो गया।
इस हमले में उनके साथ बीजेपी के 2 कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved