
भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर गोडसे को देश भक्त बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देशभक्तों को हमेशा से गालियां दी हैं। इससे ज्यादा कांग्रेस की निकृष्टता और क्या होगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय द्वारा गोडसे को देश का पहला आतंकवादी कहे जाने के बयान पर पलटवार किया था। प्रज्ञा ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग अगर अपनी इच्छा से चंदा देना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। ये प्रभु श्रीराम की भूमि है। वे उनके भी पुरखे रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन पहुंची थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved