img-fluid

BJP ने पोर्न बनाने वाले को लव जिहादी का नाम दिया, कांग्रेसी नेताओ के साथ भी थे सम्बन्ध

September 14, 2020


सतना। एमपी के सतना से कथित कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सिकंदर की गिरफ्तारी एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर हुई है। आरोपी समीर खान उर्फ सिंकदर ने फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की थी। फिर फॉर्म हाउस पर बुला कर उसका रेप किया था। वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था। समीर के कई कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीर है।
साथ ही वह में शहर बड़े नेताओं के साथ अपनी होर्डिंग भी लगवाता था। समीर की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उससे कन्नी काट लिया है। कांग्रेस ने कहा है कि तस्वीर बहुत लोग खींचवाते हैं। वह पार्टी का सदस्य नहीं है। लेकिन समीर के बारे में जो खुलासे हो रहे हैं, उससे सभी लोग सन्न हैं। स्थानीय अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सिकंदर महिलाओं का अश्लील वीडियो बनवाकर उन्हें पोर्न साइट्स पर डालता था। रविवार को सिकंदर के खिलाफ 4-4 अलग एफआईआर दर्ज हुई है।
महिलाओं के नाम ब्लैंक चेक
आरोपी सिकंदर के पास से पुलिस को महिलाओं के नाम से 50 लाख रुपये के ब्लैंक चेक मिले हैं। साथ ही कई बड़े नेताओं के लेडर हेड भी हैं। वहीं, शिकायत करने वाले युवक ने कहा कि मैं आरोपी को नहीं पहचानता था। सतना शहर में उसके कई पोस्ट लगे देखे। उसके बाद हमने उसकी पहचान की और पुलिस से शिकायत की है।

वहीं, सिकंदर की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद एक्टिव हो गए। उन्होंने कहा कि सतना में हुई लव जिहाद की घटना मानवता पर कलंक है, ऐसी घटनाएं एमपी में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सीएम और सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। इस लव जिहाद का नेटवर्क क्या है, सरकार इसकी भी जांच करेगी। दोषियों की जगह सिर्फ जेल में है, चाहे फिर वो कोई भी हो।

Share:

  • उदित नारायण ने कहा मेरे बेटे ने मुझे डिजिटल युग में लॉन्च किया

    Mon Sep 14 , 2020
    बॉलीवुड के जाने माने गायक उदित नारायण ने अपने बेटे गायक-एंकर आदित्य नारायण को उन्हें डिजिटल युग में लॉन्च करने के लिए धन्यवाद दिया। चार दशकों तक बॉलीवुड में अपनी गायन से राज करने के बाद उदित नारायण का नया गाना ‘तेरे बगैर’ हाल ही में यूट्यूब पर लॉन्च किया गया था। उदित ने कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved