img-fluid

भाजपा ने घबराहट में लखनऊ में लगाए विवादित पोस्टर – सपा नेता

October 18, 2026


लखनऊ । सपा नेताओं (SP leaders) ने कहा कि भाजपा ने घबराहट में लखनऊ में विवादित पोस्टर लगाए (BJP put up controversial posters in Lucknow out of Panic) ।


  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे समेत कई प्रमुख स्थानों पर ‘सनातन रक्षा संगठन’ ने विवादित पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के साथ माफिया और गैंगस्टर्स की तस्वीरें लगाई गई हैं। पोस्टर में माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, सपा नेता आजम खान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों की तस्वीरें हैं। इन सभी को पोस्टर में “सनातन भारत के विरोधी रावण” और “सनातन भारत का दुश्मन” बताया गया है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इन पोस्टरों को फाड़ दिया। इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताया है।

    अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा की घबराहट बढ़ रही है। इसलिए वो ऐसी चीजें करवा रही है। अवधेश प्रसाद ने कहा, “भाजपा अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता को लेकर चिंतित है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, उनकी घबराहट बढ़ती जा रही है। इसीलिए पोस्टर, झूठे बयानों और गुमराह करने वाले दावों के जरिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं। हालांकि, उनकी ये सारी कोशिशें नाकाम रहेंगी। जनता सब समझती है।”

    लखनऊ में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सनातन रक्षा संगठन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह संगठन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। फखरुल हसन ने कहा, “ये संगठन पहले एक राजनीतिक संगठन था, जिस पर ईडी की कार्रवाई हुई थी। ईडी की कार्रवाई के बाद ही भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर नया संगठन बना लिया गया। ये भाजपा के लिए काम करता है। एजेंसियों से बचने के लिए काम करता है।” उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष को कैसे बदनाम किया जाए, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के पास इसी तरह के हथियार हैं। यह निचले स्तर की राजनीति है। जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया था और 2027 में भाजपा को उत्तर प्रदेश से साफ कर देंगे।”

    सपा नेता डॉ. इंद्रसेन ने भी इस पोस्टर विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का ये जो कृत्य है, वह बताता है कि उनके अंदर कितनी गंदगी भरी है। वह समाज को कितना गिराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “भगवान राम ने धन-संपत्ति छोड़कर अपने पिता के सम्मान के लिए वन गमन किया था। वन में उन्होंने भील, केवट समेत सभी जातियों को गले लगाया और उसी के बल पर लंका पर विजय प्राप्त की। भाजपा के लोग भगवान राम के आदर्शों पर नहीं चलते और धर्म का सिर्फ सियासी लाभ लेने की जुगत में रहते हैं।”

    Share:

  • उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में 28 अक्टूबर से जनसभाएं करेंगे बसपा संयोजक आकाश आनंद

    Sun Oct 18 , 2026
    लखनऊ । बसपा संयोजक आकाश आनंद (BSP coordinator Akash Anand) 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में (In five districts of Uttar Pradesh starting October 28) जनसभाएं करेंगे (Will hold Public Meetings) । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद उत्तर प्रदेश में आगामी 28 अक्टूबर से जनसभाओं के जरिए पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved