img-fluid

भाजपा ने शुरु की निगम चुनाव की तैयारियाँ, बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत-चुनाव प्रभारी

May 23, 2022

उज्जैन। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव के जिला प्रभारी एवं कटनी के पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव उपस्थित रहे तथा उन्होंने चुनाव के चुनाव के दौरान त्रिदेव की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा जिलेवार नगरीय निकाय चुनाव हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । इसी तारतम्य में उज्जैन नगर जिले के प्रभारी के रूप मेंशशांक श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, विवेक जोशी, विभाष उपाध्याय, अनिल जैन कालूहेड़ा मंचासीन थे।


बैठक को संबोधित करते श्रीवास्तव ने कहा कि अभी हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तार योजना में अच्छा काम किया है निश्चित रूप से हमारे कार्यकर्ता द्वारा किये गए इस समर्पण की बानगी से हमें निकाय चुनाव में सफलता के रूप में देखने को मिलेगी। हम सभी कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता काफी खुश है हमें मिलकर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र पर जीत सुनिश्चित करना है इसके लिए कार्यकर्ताओं को समय देकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, विभाष उपाध्याय, अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, रूप पमनानी, रामचन्द्र कोरट, अशोक प्रजापत, सनवर पटेल, किशोर खंडेलवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, श्रीमती प्रमिला यादव सहित नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन संजय अग्रवाल ने किया। आभार विशाल राजोरिया ने माना।

Share:

  • अमृत योजना में 10 लाख से अधिक के बनाए प्रस्ताव

    Mon May 23 , 2022
    नागदा में जल वितरण और पानी बचाने के लिए होगा कार्य नागदा। खाचरौद शहर के विकास के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमृत योजना-2 के तहत 10 करोड़ 80 लाख रुपए के प्रस्ताव शासन स्तर पर बनाए जा रहे हैं, जिसमें खाचरौद नगर की जलापूर्ति योजना, जल संरक्षण, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved