
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्योपुर के 11 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। श्योपुर इकाई की दोनों विधानसभा सीटें भाजपा ने गंवा दी थीं। जिन नेताओं को निष्कासित किया गया, उनमें पूर्व नपा अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, मूलचंद रावत, कविता मीणा, रीना मीणा, राधेश्याम राघव, धर्मेन्द्र मीणा शामिल हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved