img-fluid

उज्जैन से भाजपाई मेहमान बनकर जायेंगे अयोध्या, विशेष ट्रेन से ले जाया जाएगा कार्यकर्ताओं को

January 29, 2024

उज्जैन। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन कराने के लिए व्यापक तैयाािरयां की हैं, जिसकी शुरूआत 23 जनवरी से की जा रही है। उज्जैन से पहले चरण में 1 हजार से अणिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी की है। हर कार्यकर्ता से कुल 1500 रुपए किराया लिया जाएगा और बाकी रहने और भोजन की व्यवस्था उत्तरप्रदेश भाजपा संगठन द्वारा की जाएगी। यानि उज्जैन के मेहमान होंगे और वहां के भाजपाई मेजबान।
उज्जैन के लोगों के साथ-साथ अयोध्या जाने का क्रेज आम लोगों और भाजपाइयों में भी हैं। भाजपाइयों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए प्रदेश के संगठन ने रेलवे से कई ट्रेनें किराए पर ली हैं ,जिसकी शुरूआत अगले माह से की जा रही है। उज्जैन से पहली ट्रेन 23 फरवरी को रवाना होना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम भाजपा कार्यालय लोकशक्ति पर किया जा रहा है। इस कार्य का प्रभारी नगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव को बनाया गया है। कार्यालय पर नगर पदाधिकारी कल्याण शिवहरे एवं विनिता शर्मा पंजीयन का कार्य देख रही हैं।


एक ट्रेन में कुल 1344 यात्रियों को ले जाने की क्षमता है, इसको लेकर अभी उज्जैन शहर में मंडल स्तर पर सीटों का बंटवारा किया गया है। वैसे उज्जैन शहर में 9 मंडल हैं और इस हिसाब से एक मंडल से 50 लोग ले जाएंगे। इसी ट्रेन में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्र्ताओं को भी ले जाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य दर्शन कराएगी। उज्जैन जिले के प्रभारी नगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि अयोध्या जाने का उत्साह हर व्यक्ति में हैं, लेकिन उन्हें अब सतत दर्शन कराए जाएंगे। फिलहाल कारसेवा में जाने वालों को पहली ट्रेन में प्राथमिकता दी जाएगी। ये अभी रूकने वाला नहीं है। फिलहाल हम 23 फरवरी की ट्रेन के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों से रजिस्ट्रेशन करने का बोला है। केवल आने और जाने के लिए किराया जमा करना है। बाकी वहां रूकने और भोजन की व्यवस्था उत्तरप्रदेश के स्थानीय संगठन द्वारा की जा रही है। वहां देशभर से इतना अधिक राशन आ गया है कि प्रतिदिन हजारों-लाखों लोगों का भोजन हो रहा है।

Share:

  • मोसाद के लिए काम करने का लगा आरोप, ईरान में 4 लोगों को दी गई फांसी

    Mon Jan 29 , 2024
    डेस्क: ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े होने के आरोप में 4 लोगों को फांसी पर लटका दिया है. इन सभी पर आरोप था कि इन्होंने बमबारी को अंजाम देने के लिए इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र से अवैध रूप से ईरानी क्षेत्र में प्रवेश किया. वो ईरान के अंदर की गोपनीयता और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved