
उज्जैन। भाजपा की लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है, इसके लिए भाजपा कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री खुद आ रहे हैं। वह यहाँ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय की तैयारी चल रही है। संभागीय लोकशक्ति कार्यालय के पास पार्टी के खाली पड़े प्लाट में शेड डालने का काम शुरू हो गया है। इसी शेड में लोकसभा का कार्यालय बनाया जाएगा, यहीं से चुनाव की पूरी गतिविधियाँ चलेगी। 7 फरवरी को शाम 5 बजे लोकसभा चुनाव के कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस अवसर पर वह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। कल भी इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक हुई और आज वार्ड वार बैठक चल रही है। कल भाजपा के पदाधिकारी उद्घाटन की तैयारी में लगे हुए थे। उल्लेखनीय है कि अभी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई लेकिन भाजपा ने इसके पहले ही सारी तैयारियाँ शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved