img-fluid

‘भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती’, संजय राउत ने भगवा पार्टी को सराहा

October 09, 2024

नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव (Election) जीतकर भाजपा (BJP) ने न सिर्फ सारे एग्जिट पोल्स (Exit Poll) को झूठा साबित कर दिया बल्कि अपने विरोधियों को भी चौंका दिया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत (Sanjay Raut) भी भाजपा की हरियाणा में अप्रत्याशित जीत से हैरान हैं और खुद को भगवा पार्टी (Saffron Party) की तारीफ करने से भी नहीं रोक पाए।


संजय राउत ने कहा कि ‘दोनों राज्यों (हरियाणा और जम्मू कश्मीर) की अपनी अहमियत है, लेकिन जम्मू कश्मीर भाजपा के लिए ज्यादा अहम था। वे उस जगह से हार गए, जहां उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाया था। विपक्षी गठबंधन हरियाणा में नहीं जीत पाया क्योंकि कांग्रेस को लगा कि वह अपने दम पर जीत सकते हैं और उन्हें सत्ता में किसी सहयोगी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता हुड्डा जी को लगा कि वे जीत जाएंगे। अगर उन्होंने समाजवादी पार्टी, आप या अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया होता तो नतीजा कुछ और होता। भाजपा ने जिस तह से चुनाव लड़ा, वह काबिले तारीफ है। भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती है।’

Share:

  • MP: आटा पिसवाने गई किशोरी का दुपट्टा पट्टे में फंसा, सिर धड़ से हुआ अलग

    Wed Oct 9 , 2024
    सागर। ग्राम इमला खेड़ा (Imala Kheda) में बीते दिन दोपहर के समय ग्राम में स्थित आटा चक्की (Flour Mill) पर 16 वर्षीय अनामिका ठाकुर (Anamika Thakur) पिता राजबहादुर ठाकुर गेहूं पिसवाने (Grinding Wheat) गई हुई थी।अनामिका ने दुपट्टा डाल रखा था, जैसे ही वह चक्की में गेहूं डालने के लिए झुकी तभी उसका दुपट्टा चलती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved