
भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव में 51 फीसदी वोट के साथ 200 सीटें जीतने का टारगेट लेकर चल रही भाजपा अब पूरी तरह मिशन मोड में आ गई है। 2023 विधानसभा चुनाव में जीत के लिए शिवराज कैबिनेट ने मेगा प्लान बनाया है। इसके तहत हर जिले में मुख्यमंत्री सेल बनाया जाएगा। यह सेल विकास कार्यों की जमीनी रिपोर्ट देगा।
गौरतलब है की गुजरात में रिकॉर्ड जीत के बाद भाजपा का पूरा फोकस मप्र पर है। आलाकमान की कोशिश है की अब मप्र में भी जीत का रिकॉर्ड बनाया जाए। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने सत्ता और संगठन को टारगेट सौंप दिया है। इसी सिलसिले में सोमवार को सीएम हाउस में मंत्रियों की चिंतन बैठक हुई। इस मीटिंग में 2023 विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए शिवराज कैबिनेट ने 8 घंटे के मंथन के बाद बड़ा फैसला लिया है। अब सरकार हर जिले में 15 जनसेवा मित्र तैनात करेगी। जो सरकार की योजनाओं और जमीनी हकीकत से रूबरू कराएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved