img-fluid

बलूचिस्तान के 10 शहरों पर BLA ने हमले के बाद किया कब्जा, पोस्ट छोड़कर भागे पाकिस्तान सुरक्षा बल

January 31, 2026

क्वेटा। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने शहर के कई बाजारों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। ‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ (The Balochistan Post) ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया कि BLA फाइटर्स बाजारों पर कब्जा करते हुए बलूच जनता की खुशी और तालियों के बीच आगे बढ़ रहे हैं। अब तक उन्होंने बलूचिस्तान के करीब 10 शहरों पर कब्जा कर लिया है। इनमें कई बाजार और पुलिस चौकियां शामिल हैं। वीडियो में लड़ाके बाजारों में घूमते दिख रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग उन्हें उत्साह से स्वागत कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग गए हैं।

यह घटना ‘ऑपरेशन हीरोफ’ के दूसरे चरण का हिस्सा बताई जा रही है, जिसमें BLA ने बलूचिस्तान के कई शहरों क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दल्बंदीन, कलात, खारान, ग्वादर, पासनी, टंप और बुलेदा में एक साथ हमले किए हैं। BLA ने दावा किया कि उसके फिदायीन लड़ाकों ने आर्मी और ISI कैंपों पर हमले किए और बड़े इलाकों पर कब्जा किया। क्वेटा में पुलिस स्टेशन पूरी तरह नष्ट हो गए, वाहन तबाह हुए और छतों पर BLA फाइटर्स दिखे।


  • इस घटना में अब तक पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 10 जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं कई BLA लड़ाकों के ढेर होने की भी खबर है। क्वेटा में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं और ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं। BLA ने इन हमलों को बलूच स्वतंत्रता की लड़ाई बताया है, जबकि पाकिस्तान सरकार इसे आतंकवाद करार देती है। यह हमले बलूचिस्तान में दशकों पुरानी अलगाववादी हिंसा को नई ऊंचाई देते हैं। क्षेत्र खनिज-समृद्ध है, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों से ग्रस्त है। स्थानीय रिपोर्ट्स में कहा गया कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में BLA फाइटर्स क्वेटा में खुले तौर पर दिखे हैं, जो पाकिस्तानी सेना की कमजोरी को उजागर करता है। स्थिति अभी अस्थिर है और आगे हिंसा की आशंका बनी हुई है।

    बीएलए के लड़ाके ग्वादर पोर्ट के पास पहुंच गए हैं, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ हैवी फायरिंग रिपोर्ट की गई है। पूरे इलाके में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं और आसमान में ऊंचा काला धुआं उठा है। घटना के बाद पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच गया है। इस ऑपरेशन में बीएलए की लड़ाकू महिलाएं भी शामिल हैं। बलूचिस्तान भर में बीएलए द्वारा किए जा रहे भीषण हमलों के बीच बलूच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने एक बयान में कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी भयावह स्थिति नहीं देखी।”

    Share:

  • ट्रंप ने वेनेजुएला मिशन से भी बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर भेजा, तेहरान बातचीत के लिए तैयार

    Sat Jan 31 , 2026
    वॉशिंगटन/तेहरान. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को एक बयान में चेतावनी दी कि अमेरिका (US) का एक विशाल नौसैनिक बेड़ा ईरान (Iran) की तरफ बढ़ रहा है। ट्रंप ने दावा किया कि यह नौसैनिक बेड़ा वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि ईरान समझौता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved