img-fluid

Samsung के कर्मचारियों के लिए झटका! US में गई सैकड़ों लोगों की नौकरी

July 19, 2026

डेस्क: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अमेरिका में अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है. कंपनी ने अपने मोबाइल, डिस्प्ले, टीवी और अन्य कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े कई कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी है. यह छंटनी मुख्य रूप से न्यू जर्सी और टेक्सास में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रभावित कर रही है.

कंपनी के मुताबिक, यह फैसला अमेरिका में अपने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका (SEA) के मुख्यालय को न्यू जर्सी से टेक्सास ट्रांसफर करने की योजना के तहत लिया गया है. इस बदलाव के कारण कई कर्मचारियों को टेक्सास में रिलोकेशन का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन जो कर्मचारी वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं या ट्रांसफर नहीं कर सकते, उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ रही है.

सैमसंग ने बताया कि न्यू जर्सी के एंगलवुड क्लिफ्स ऑफिस में 739 जॉब्स पर असर हुआ है. वहीं, टेक्सास के प्लानो ऑफिस में करीब 100 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है. इनमें मोबाइल डिवीजन के कर्मचारी भी शामिल हैं. हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि कुल कितने लोगों की नौकरी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में और बदलाव हो सकते हैं.


  • दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग Samsung का चिप कारोबार इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े चिप्स की बढ़ती मांग के कारण कंपनी का मुनाफा तेजी से बढ़ा है. सैमसंग ने हाल ही में नए चिप प्लांट लगाने के लिए अरबों डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है.

    इसके उलट, कंपनी का मोबाइल, टीवी और होम अप्लायंस कारोबार दबाव में है. Apple के साथ मुकाबले के अलावा TCL और Hisense जैसी चीनी कंपनियां भी टीवी और घरेलू उपकरणों के बाजार में सैमसंग को चुनौती दे रही हैं. वहीं AI की वजह से चिप्स महंगे हो गए हैं, जिससे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की लागत बढ़ी है और मुनाफे पर असर पड़ा है.

    Samsung का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. Microsoft, Amazon, Meta, Tesla और Oracle जैसी कंपनियां भी पिछले कुछ समय में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं. इन कंपनियों का ध्यान अब AI इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों में निवेश बढ़ाने पर है.

    Share:

  • वीकेंड पर क्राइम और सस्पेंस का डबल डोज, OTT पर मौजूद 7 हिंदी थ्रिलर सीरीज में दो सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानियां भी शामिल

    Sun Jul 19 , 2026
    नई दिल्ली । वीकेंड के दौरान अगर दर्शक हल्के-फुल्के मनोरंजन की जगह सस्पेंस (Suspense), अपराध और रहस्य से भरपूर कहानियां देखना चाहते हैं तो ओटीटी (OTT) पर उपलब्ध कई हिंदी क्राइम थ्रिलर (Crime Thriller) सीरीज उनकी पसंद बन सकती हैं। इन सीरीज में पारिवारिक संघर्ष, गैंगस्टर की दुनिया, पुलिस जांच (Police Investigation), मर्डर मिस्ट्री और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved