बड़ी खबर

बीएमसी ने की कंगना के आफिस में तोड़फोड़, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची अभिनेत्री

मुंबई। कंगना रनौत  के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी के कर्मचारियों ने कंगना के ऑफिस के अवैध हिस्‍से पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कंगना रनौत आज दोपहर मुंबई पहुंचने वाली हैं। कंगना रनौत आज दोपहर मुंबई पहुंचने वाली हैं। कंगना रनौत का ये ऑफिस इसी साल जनवरी में 48 करोड़ की कीमत से बनकर तैयार हुआ है, जिस पर अचानक एक द‍िन पहले बीएमसी अधिकारियों ने एक नोटिस चस्‍पा द‍िया। कंगना को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय द‍िया गया था और 24 घंटे होते ही बीएमसी ने तोड़-फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी बीच BMC की इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना रनौत बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गई हैं।
बीते दिनों मुंबई की तुलना के पीओके से करने के चलते सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सामने आए एक वीडियो में कंगना की तस्वीर को चप्पल मारते भी देखा गया है। साथ ही शिवसेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने भी कंगना को मुंबई ना आने की सलाह थी।

संजय राउत की टिप्पणी के बाद जवाबी हमले में कंगना अपने मुंबई जाने की तारीख का ऐलान करते हुए कहा था कि वो भी सच्ची मराठा हैं, उन्होंने मणिकर्णिका फिल्म बनाना मराठा गौरव को और ऊंचा किया था। ऐसे वो में बेधड़क मुंबई आएंगी जिसे जो उखाड़ना हो उखाड़ ले। इसके बाद लगातार हो रही बयानबाजी और कंगना रनौत की सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है।

Share:

Next Post

रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी FDI को मंजूरी, मानसून सत्र में बिल आने की संभावना

Wed Sep 9 , 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई लिमिट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा क्षेत्र में अब 49 फीसदी एफडीआई को बढ़ाकर 74 फीसदी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे जुड़ा बिल 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा। सूत्रों […]