
मुंबई। बॉबी देओल(Bobby Deol) को बॉलिवुड(Bollywood) में 25 साल पूरे हो चुके हैं। एक समय स्टार रहे बॉबी देओल ने करियर में काफी खराब दौर भी देखा है। लेकिन 2018 में ‘रेस 3’ की कामयाबी के बाद बॉबी ने एक जोरदार वापसी की है। बॉबी देओल को उनकी सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Ashram) के लिए हाल में 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इस मौके पर बॉबी ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
बॉबी को यह अवॉर्ड आश्रम में निभाए उनके बाबा निराला के किरदार के लिए मिला है। बॉबी की शेयर की तस्वीर में वह अवॉर्ड और अपनी मां को थामे पोज कर रहे हैं। बॉबी की मां प्रकाश कौर भी बेटे को प्यार से निहार रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मां के साथ यह पल जीते हुए’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved