img-fluid

लीबिया के तट पर मिले 27 शरणार्थियों के मिले शव

December 27, 2021

पश्चिमी लीबिया (Libya) के समुद्र तटों पर इस समय शव को देखा जा रहा है। यूरोप (Europe) जाने वाले एक बच्चे और दो महिलाओं सहित 27 प्रवासियों के शव (dead bodies of residents) अभी तक मिल चुके हैं। यह शव को देखकर सबके होश उड़ गए है।
बता दें कि लीबिया समुद्र किनारे 27 शरणार्थियों के शव मिलने से आस-पास के इलाकों में डर बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि यह सभी शरणार्थी बेहतर जीवन की तलाश में अवैध तरीके से यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे। इन सभी शरणार्थियों में दो महिलाएं और एक बच्चे का शव भी शामिल है।



इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक इस प्रकार मरने वाले लोगों की संख्या अब तक 1500 से ऊपर पहुंच चुकी है। शरणार्थी के शवों को फिलहाल बरामद कर लिया गया है। इस पूरे मामले पर अपना तर्क रखते हुए रेड क्रिसेंट ने बताया है कि इनकी मौत नाव पलटने से हुई है। वहीं यह रास्ता अत्यंत खौफनाक माना जाता है, परंतु फिर भी अवैध प्रवासी यूरोप जाने के लिए इस रास्ते का विकल्प चुनते हैं। यही वजह है कि कई शरणार्थी अक्सर अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही अपनी जान खो बैठते हैं।
रेड क्रिसेंट की शाखा ने आगे की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि राजधानी त्रिपोली से करीब 90 किलोमीटर दूर तटीय शहर खोम्स में यह शव मिले हैं। सभी शव दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की देर रात पाए गए थे।

Share:

  • कोरोना का नया वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' बढ़ा रहा चिंता, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करे सेवन

    Mon Dec 27 , 2021
    नई दिल्ली।  कोरोना (corona) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) को पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में डिटेक्ट (Detect)  किया गया था। इसके बाद अब तक यह वैरिएंट (Variant) 100 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। भारत (India) में भी इससे संक्रमित मरीजों (infected patients) की संख्या दिन भर दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved