
इंदौर। रविवार को इंदौर (Indore) से लापता (missing) हुए एक व्यापारी (businessman) का शव (Body) नर्मदा नदी (Narmada river) में मिला। शव को निकालकर बड़वाह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सूचना दी। मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसके चलते पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंताजार कर रही है।
बड़वाह से अग्निबाण प्रतिनिधि नितेश अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार रेवती रेंज निवासी बार एंड रेस्टोरेंट व्यापारी प्रीतमदास का शव बड़वाह के सेमल्दा ग्राम में नर्मदा नदी में मिला। प्रीतमदास के मामा रमेश ने पुलिस को जो जानकारी दी, उसके अनुसार रविवार को प्रीतमदास घर से बाइक लेकर निकला था। रविवार और फिर सोमवार को मतदान के चलते छुट्टी का माहौल था, जिसके चलते वह घूमने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लापता था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। नर्मदा नदी में उसका शव मिलने के बाद उसके कपड़ों में मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की गई। अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। कपड़ों में दस्तावेजों के साथ मोटरसाइकिल की चाबी तो निकली, लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली। प्रीतमदास के साथ जो इंदौर से गए थे, उनके बारे में जानकारी मिलने के बाद आगे की स्थिति साफ होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved