
परसों सुबह नाश्ता करने जाने का कहकर घर से निकला था, मल्हारगंज थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
इन्दौर। घर (Home) से लापता (Missing) हुआ सराफा व्यवसायी (Businessman) के बेटे (Son) का शव बलवाड़ा (Balwada) के पास पुलिया के नीचे मिला है। उसकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है, जिसके चलते बड़वाह के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
27 मार्च को अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड निवासी 30 साल का अखिल उर्फ खली पिता अनिल सोनी निवासी अग्रसेन नगर एयरपोर्ट रोड स्थित घर से नाश्ता करने का कहकर निकला था, जिसके बाद वह दोबारा घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की और बाद में मल्हारगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। इस बीच बलवाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि पुलिया के नीचे एक शव मिला है। उसकी पहचान अखिल के रूप में हुई। पुलिस ने अखिल के परिजनों से संपर्क कर उसका शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। प्रांरभिक जांच में अखिल के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं, जिसके चलते उसकी मौत हो संदिग्ध माना जा रहा है। उधर यह रहस्य बना हुआ कि पास में नाश्ता करने जाने का बोलकर घर से निकला अखिल बड़वाह कैसे पहुंच गया, क्या कोई उसे साथ लेकर गया था, अथवा वह खुद वहां गया था, इन सब सवालों के जबाव बलवाड़ा पुलिस खोज रही है। उधर अखिल के बारे में बताया जा रहा है कि उसने ग्रेजुएशन कर लिया है। उच्च शिक्षा के लिए वह पढ़ाई कर रहा था। उसके दो अन्य भाई और हैं। उनके परिवार की सराफा में भगवती ज्वेलर्स नाम से दुकान हैं।
मजदूर को कार चालक टक्कर मारकर भागा, मौत
एक मजूदर को रोड पर कार वाला टक्कर मारकर भाग गया, मजदूर की मौत हो गई। बेटमा पुलिस ने बताया कि कल रात करीब 11 बजे बेटमा और घाटाबिल्लौद के बीच पोल पर काम करने वाला 50 साल का बहादुर पिता देवा काम के दौरान दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। इस बीच उसे कोई कार वाला टक्कर मारकर भाग गया। बहादुर को घटना में गंभीर चोटे आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
युवक ने फांसी लगाई
एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। कृष्णकांत पिता रविशंकर निवासी शारदा नगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। कृष्णकांत ट्रेवल्स का काम करता था। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। मौके से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में लगी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved