
मुंबई: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Filmmaker Rohit Shetty) के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Bollywood actor Ranveer Singh) को धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है. धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई.
पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाले की तलाश में जुट गई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की टीम या उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई. रोहित शेट्टी के घर बाहर 5 राउंड फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था. मुंबई पुलिस इसकी जांच में लगी है. इस मामले में अभी तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि इस मामले में जो हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले गिरफ्तार हुआ है वो पिछले 4 सालों से गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था.
सलमान खान के घर के बाहर भी हुई थी फायरिंग
इससे पहले एक्टर सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी. ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई थी. बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपने काम को लेकर भी काफी खबरों में हैं. वो फिल्म धुरंधर में दिखे थे. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल प्ले किया था. वो एक इंडियन स्पाई बने हैं. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. वहीं अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होना है. दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा.
इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 से एग्जिट को लेकर भी विवादों में हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह के अचानक डॉन 3 छोड़ने की वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. स्टूडियो को भारी नुकसान हुआ है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर से मुआवजे के तौर पर 40 करोड़ की डिमांड की है. हालांकि, रणवीर का कहना है कि वो प्रोडक्शन हाउस को कोई भी पैसा देने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved