img-fluid

अरविंद केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स, बताया ‘कमजोर नेता’

October 28, 2022

मुंबई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘नोट पर फोटो’ वाले बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उनके स्टेटमेंट का विरोध कर रहा है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा रुपये पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी। सेलेब्स इस पर आपत्ति जता रहे हैं। पहले संगीतकार विशाल ददलानी ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की, वहीं अब गौहर खान ने उन्हें इशारों ही इशारों में दिल्ली के सीएम को कमजोर नेता कह डाला है।

राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार
गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लिखा, “एक नेता, जो मुझे लगता था कि विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा, वह राजनीति में जीतने की दौड़ का शिकार हो गया है। सबसे कमजोर किस्म के राजनेता ही धर्म का इस्तेमाल करते हैं। राज्य का चुनाव जीतने की लालच आपको इतना अलग बना सकता है, यह बहुत दुखद है। अब अनफॉलो करने का समय आ गया है।”


सब गिर गए
टीवी अभिनेता नुकल मेहता ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर टिप्पणी की है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद विधायक आतिशी ने आ रही प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए कहा था, ‘आप चाहें तो अरविंद केजरीवाल से नफरत कर सकते हैं, लेकिन कम से कम देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश से नफरत न करें। उनके आशीर्वाद से घृणा न करें।’ नकुल मेहता ने आतिशी का यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और ये सब गिर गए.. आखिरकार..’

यह खेल अब हर कोई खेलेगा
आप से चुनाव लड़ चुकीं गुल पनाग ने भी अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ‘चाहे वह साध्य हो या अपने आप में अंत – धर्म को हर चीज में लाना, यह एक ऐसा खेल है जिसे अब हर कोई खेलेगा। और सिर्फ राजनेता नहीं! जो असहमत हैं, वे व्यर्थ में संविधान का प्रयोग करते रह सकते हैं।’

Share:

  • 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए KGF स्टार यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!

    Fri Oct 28 , 2022
    मुंबई। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिला था। एक तरफ जहां कई दर्शकों को अयान मुखर्जी की ये फिल्म पसंद आई थी, तो वहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved