मनोरंजन

‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए KGF स्टार यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!

मुंबई। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ को दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिला था। एक तरफ जहां कई दर्शकों को अयान मुखर्जी की ये फिल्म पसंद आई थी, तो वहीं बहुत से लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक्टिंग नहीं पसंद आई थी। हालांकि अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा देख चुके दर्शक इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि इस फिल्म में शिवा का किरदार कितना अहम है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणबीर कपूर के किरदार शिवा की सीधी टक्कर देव से होने वाली है। यही वजह है कि इस किरदार में अब दर्शकों का काफी दिलचस्पी है। वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव के किरदार के लिए मेकर्स ने केजीएफ स्टार यश को अप्रोच किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ब्रह्मास्त्र में देव का किरदार कितना अहम होने वाला है, जिसके लिए निर्माता बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के चक्कर काट रहे हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी खबर है कि यश ने अभी तक मेकर्स को इस रोल के लिए हां नहीं कहा है। ब्रह्मास्त्र में देव के किरदार के लिए अब तक रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन के नाम सामने आ चुके हैं। कुछ फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर रणबीर के पिता का किरदार रणवीर और मां अमृता का रोल दीपिका पादुकोण निभाएंगी। वहीं, कई लोग ऋतिक का भी नाम ले रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस तरह की किसी भी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बताया जा रहा है कि न सिर्फ ‘ब्रह्मास्त्र’ बल्कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भी यश को ‘कर्ण’ के लिए बोर्ड पर लाना चाहते हैं। ये कथित तौर पर महाभारत पर आधारित एक पौराणिक महाकाव्य होगा। बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन के अलावा नागार्जुन जैसे बड़े साउथ स्टार भी नजर आए थे, जिनकी वजह से मेकर्स को काफी फायदा भी हुआ था।

Share:

Next Post

UNSC की आतंकवाद रोधी समिति की बैठक में शामिल हुए विदेश मंत्री, बोले- 'आतंक के खिलाफ काम अभी अधूरा'

Fri Oct 28 , 2022
मुंबई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में आतंकवाद विरोधी समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने 26/11 हमले को याद करते हुए यहां मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस […]