img-fluid

कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम और हाईजैक की धमकी, टिशू पेपर पर मिला नोट

January 30, 2026

अहमदाबाद। इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से सामने आ रही है। यहां इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक यह विमान कुवैत से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान विमान के अंदर ही एक टिशू पेपर पर विमान को हाइजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी लिखी मिली। टिशू पेपर पर नोट मिलने के बाद से विमान में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर अब सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।


  • दरअसल, कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की है। फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद फ्लाइट में सवार 180 यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई। जानकारी के मुताबिक कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में टिशू पेपर पर एक नोट लिखा मिला था। टिशू पेपर पर लिखे इस नोट में विमान को हाईजैक करने और उड़ाने की धमकी दी गई थी। एयरपोर्ट के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में प्रत्येक यात्री की जांच की जा रही है। प्रत्येक यात्री की पहचान की जा रही है।

    Share:

  • 'जो लोग मरे वे ममता के वोटबैंक नहीं थे', आनंदपुर अग्निकांड में 21 मानव अवशेष मिलने पर सुवेंदु अधिकारी का बयान

    Fri Jan 30 , 2026
    आनंदपुर। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में आगजनी की घटना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। इसको लेकर जहां नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शन किया तो वहीं गवर्नर सीवी बोस ने बयान जारी किया। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को मोमो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और 2 गोदामों में लगी आग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved