img-fluid

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप

February 23, 2026

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) के धौला कुआं में आर्मी पब्लिक स्कूल (Army Public School) और लोधी रोड पर एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को एक ई-मेल (email) के माध्यम से बम (bomb threat) से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे ई-मेल के प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच की जा रही है।


  • शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

    इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। फिलहाल, स्कूल परिसर में बम की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

    Share:

  • अमित शाह से की अजित पवार विमान हादसे की जांच CBI से कराने की अपील, फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान

    Mon Feb 23 , 2026
    मुंबई । महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से अनुरोध किया है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के जनवरी में हुए विमान हादसे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कराई जाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने रविवार को यह जानकारी दी। बजट सत्र की पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved