img-fluid

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

February 13, 2026

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi ) के कई स्कूलों (schools) में आज सुबह बम (bomb threat) से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच (causing panic) गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


  • मिली जानकारी के अनुसार, बम की धमकी का पहले झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली। इसके बाद अन्य स्कूलों से भी इसी तरह की धमकियों की खबरें सामने आने लगीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संवेदनशील स्कूलों को अलर्ट कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

    फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में जुटा हुआ है। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। छात्रों और शिक्षकों को शांत रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरे कॉल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा फैलाई गई अफवाह।

    Share:

  • दूध को लेकर विवाद बना हिंसक, महिला ने किसान की उंगली काटी

    Fri Feb 13 , 2026
    रायसेन। मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले (Raisen district) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गाय का दूध (Cow’s milk) मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प (Dispute violent clash) में बदल गया। आरोप है कि दूध देने से इनकार करने पर गुस्साई महिला ने पड़ोसी किसान की उंगली दांतों से काट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved