
मुंबई। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को हवा में ही मुंबई की तरफ मोड़ा गया। सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह बम की धमकी के बाद मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई लौटी। 320 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा यह विमान सुरक्षित रूप से मुंबई उतरा और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी अनिवार्य जांच की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved