img-fluid

देश के अधिकांश इलाकों में हाड़ कंपा रही ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का भी असर

December 04, 2022

नई दिल्‍ली/ग्वालियर। हिमालयीन इलाकों (Himalayan regions) में हो रही जोरदार बर्फबारी के चलते उत्‍तरभारत सहित मध्‍यप्रदेश (Himalayan regions) में भी कड़ाके की ठंड (bitter cold) का सितम जारी है। देश के अधिकांश इलाकों में इस समय न्‍यूनतम पारा नीचे चला जा रहा है इस वजह से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है।

कश्मीर घाटी और लद्दाख में जमा देने वाली ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। गत दिवस श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रहने से इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार बढ़ती ठंड पर पश्चिमी विक्षोभ ने अंकुश लगा दिया है। ऐसे में अगले तीन से चार दिन तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, बल्कि आंशिक वृद्धि हो सकती है। इसके चलते फिलहाल ठंड सुबह, शाम और रात तक ही सीमित रहेगी, जबकि दिन में हल्की ठंड महसूस होगी।



मध्‍यप्रदेश में ठंड का असर
यहां बता दें कि उत्तर से आईं ठंडी हवाओं के प्रभाव से ग्वालियर शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंच गया था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम है, लेकिन शनिवार को यह बढ़कर 8.7 डिग्री पर पहुंच गया।
स्थानीय मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। जिससे हवाओं की दिशा बदल गई है। इसी क्रम में रविवार को अंडमान सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है, हालांकि यह कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर तमिलनाडु की ओर जाएगा, लेकिन इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा परिवर्तित हो जाएगी। इस वजह से अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। इसके चलते फिलहाल ठंड बढऩे की संभावना नहीं है। तीन से चार दिन बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बन सकता है। जिससे दिन व रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ सकती है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तरह शनिवार को भी अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थित रहा, जो औसत से मात्र 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज सुबह हवा में नमी 95 और शाम को 76 प्रतिशत दर्ज की गई।

Share:

  • दुश्मनी भुलाकर पवन सिंह ने किया खेसारी लाल का समर्थन, कहा- मैं नहीं चाहता कि गुस्से में...

    Sun Dec 4 , 2022
    पटना। बीते कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव अपनी बेटी कृति यादव पर बन रहे अश्लील गानों से काफी परेशान हैं। इस बात से परेशान होकर हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी को बदनामी से बचाने के लिए गुहार भी लगाई थी। जिसके बाद रानी चटर्जी और यामिनी सिंह उनके समर्थन में आए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved