मनोरंजन

बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी कपूर के साथ चेन्नई घर का किया दौरा

प्रोड्यूसर producer बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर Boney Kapoor, Khushi- Jahnavi Kapoor के साथ अपने चेन्नई घर का दौरा किया है। 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार उनके घर गए हैं। खुशी कपूर ने दोस्तों और परिवार के साथ 4 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन को शुभकामनाएं दी थी और खुशी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। बोनी को कुछ दिनों के लिए हैदराबाद में काम है और वह जाह्नवी और खुशी को चेन्नई के घर में छोड़ देंगे। वह उन्हें चेन्नई में 11 नवंबर के आसपास मिलेंगे फिर तीनों मुंबई आ जाएंगे। दोनों बहनें कुछ समय के लिए मुंबई की हलचल से दूर रहेगी।
पिता बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर और खुशी ने मां श्रीदेवी के निधन (24 फरवरी, 2018) के बाद प्रार्थना सभा के लिए चेन्नई का दौरा किया था, लेकिन वे एक होटल में रुके थे। क्योंकि चेन्नई के घर में श्रीदेवी के साथ बिताए यादें को भूलना उनके लिए आसान नहीं था। श्रीदेवी अपने चेन्नई घर से बहुत प्यार करती थी। इस बार उन्होंने उस घर में जाने की हिम्मत जुटाई है।
खुशी कपूर Khushi Kapoorन्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में पढ़ाई करती हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते मार्च से ही वह अपने परिवार के साथ मुंबई में समय बिता रही हैं। वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नजर आई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज हुई थी। दोनों ही बहनें सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
जाह्नवी कपूर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें फिल्म ‘रूही अफजाना’, ‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ शामिल हैं। वहीं बोनी कपूर कुछ फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें अजय देवगन स्टारर मैदान, तमिल फिल्म वलीमाई, तेलुगु फिल्म वेकेल साब हैं।
Share:

Next Post

बैंक ऑफ इंडिया को दूसरी तिमाही में हुआ दोगुना से ज्‍यादा मुनाफा

Fri Nov 6 , 2020
– बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में बढ़कर रहा 543.47 करोड़ रुपये  नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ इंडिया को 30 सितम्‍बर को समाप्‍त वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में संचयी शुद्ध लाभ दोगुने से ज्‍यादा बढ़कर 543.47 करोड़ रुपये रहा है। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 257.31 […]