
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गोहलपुर विजय तिवारी ने बताया कि रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अमखेरा महुआखेड़ा निवासी चिन्टू उर्फ शुभम चौधरी सट्टा खिला रहा है । सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति कागज में सट्टे के अंक लिखकर अवैध लाभ अर्जित करते हुये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम शुभम चौधरी उर्फ चिन्टू उम्र 24 वर्ष निवासी महुआखेड़ा राजुल ड्रीम सिटी के पास गोहलपुर बताया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved